कार ने शख्स को कुचला, घसीटते ले गई, मौत, LIVE-VIDEO:धमतरी में भागने की कोशिश में बाइक-साइकिल सवारों को भी टक्कर मारी; 5 घायल

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भटगांव क्षेत्र में तेज रफ्तार इको कार ने सड़क पर चल रहे कई लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद कार एक व्यक्ति को कुछ दूर तक घसीटते हुए ले गई। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार कार के नीचे व्यक्ति फंसा हुआ है। जानकारी के अनुसार, हादसे की शुरुआत तब हुई जब कार ने पहले एक युवक को टक्कर मारी। इसके बाद ड्राइवर मौके से भागने की कोशिश में और तेज रफ्तार से आगे बढ़ गया, जिससे बाइक और साइकिल सवार अन्य लोग भी चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाया और चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पूरा मामला रुद्री थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ये तीन तस्वीरें देखिए- जानिए कैसे हुआ हादसा यह घटना धमतरी जिले के भटगांव क्षेत्र की है। रविवार को तेज रफ्तार कार गंगरेल की ओर से आ रही थी। जैसे ही कार भटगांव के पास ‘दीदी की रसोई’ नामक जगह के पास पहुंची, उसने पहले एक राहगीर को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार ड्राइवर घबरा गया और उसने रफ्तार और तेज कर दी। एक के बाद एक, पांच लोगों को टक्कर मारी इस दौरान तेज रफ्तार कार साइकिल और बाइक सवारों को भी रौंदते हुए आगे निकल गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक कार ने एक के बाद एक करीब पांच लोगों को टक्कर मार दी। इस दौरान एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी घायल है। स्थानीय लोगों ने कार ड्राइवर को पकड़ा राहगीरों ने हादसे के बाद कार का पीछा किया। कार गोकुलपुर के पास खेतों में जा घुसी, जहां स्थानीय लोगों ने घेराबंदी कर कार ड्राइवर को पकड़ लिया। इसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार को जब्त कर लिया। गोकुलपुर मार्ग पर कार सवार ने राहगीर को मारी टक्कर रुद्री थाना प्रभारी अमित बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार गंगरेल की ओर से आ रही थी। हादसे के बाद डर की वजह से ड्राइवर भागने लगा और रास्ते में कई लोगों को टक्कर मारता चला गया। फिलहाल एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है और 4 से 5 लोग घायल हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। वहीं कार के साथ ड्राइवर को पकड़ लिया गया है। फिलहाल आगे की जांच की जा रही है। मृतक की पहचान कांशी राम साहू के रूप में हुई है, जोकि बालोद के ग्राम पेंडरवानी का रहने वाला था। वहीं घायलों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई कर रही है। बाजार से लौट रहा था कार सवार कपड़ा व्यापारी बताया जा रहा है कि यह वाहन कपड़े से भरा हुआ था। आशंका है कि इसमें बैठा व्यक्ति फुटकर कपड़ा व्यापारी था, जो बाजार से सामान खरीदकर लौट रहा था। इसी दौरान ड्राइवर नशे में था और वाहन अनियंत्रित हो गया, जिससे यह हादसा हो गया। ………………………… क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें खेत से मूंगफली खाया तो पिता-पुत्र को बोलेरो से कुचला,LIVE-VIDEO: टक्कर से उछलकर 10 फीट दूर गिरे, तड़प-तड़पकर गई जान; बाइक से लौट रहे थे सूरजपुर जिले में खेत में मूंगफली खाने को लेकर हुए झगड़े के बाद आरोपियों ने बोलेरो गाड़ी से बाइक सवार पिता-पुत्र को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। हादसे में परिवार का एक और बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना रामानुजनगर थाना क्षेत्र के तिवरागुड़ी गांव की है, जहां दो रिश्तेदारों के खेत पास-पास हैं। दोनों परिवारों ने मूंगफली की फसल बोई थी। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *