बगहा बाईपास पर सड़क हादसा, युवक घायल:परिजन जिला अस्पताल से निजी अस्पताल ले गए

सतना के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत बगहा बाईपास पर रविवार देर रात एक सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में करही निवासी धीरज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से सतना जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार, धीरज सिंह अपने घर करही लौट रहे थे। बगहा बाईपास के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें तेज रफ्तार से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि धीरज सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस टीम ने घायल धीरज को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। बाद में, परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गए। पुलिस फिलहाल अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *