जैसलमेर में बादल छाए पर बरसे नहीं:ठंडी हवाओं ने गर्मी से दी राहत, पारा 2 डिग्री गिरा; 4 दिन तक मौसम रहेगा

जैसलमेर जिले में पिछले 3 दिनों से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर रविवार को भी देखने को मिला। आसमान में दिनभर बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। हालांकि तापमान में करीब 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। हवा के हल्के झोंकों ने मौसम को सुहावना बना दिया। रविवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन और रात के तापमान में 10 डिग्री का अंतर रहा। सोमवार सुबह भी आसमान में बादल छाए रहे और हवाएं चलीं, लेकिन बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के कई हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है, लेकिन जैसलमेर जिले में अगले चार दिनों तक मौसम साफ रहेगा। किसान खरीफ की कटाई में व्यस्त, रबी की तैयारी शुरू
जिले के किसान इन दिनों खरीफ फसलों की कटाई में जुटे हैं। वहीं जिन किसानों ने समय पर बारिश नहीं होने के कारण खरीफ की बुवाई नहीं की थी, वे अब आगामी रबी फसलों की तैयारी में लग गए हैं। किसानों का कहना है कि इस बार समय पर बारिश न होने से पैदावार प्रभावित हुई। ऊपर से कुछ दिनों पहले हुई बेमौसम बारिश ने खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचाया। इससे किसानों की उम्मीदों पर पानी फिर गया। अब चार दिन रहेगा साफ मौसम
पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने के बाद अब जिले में मौसम साफ रहने के आसार हैं। कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि राजस्थान के कई हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है, लेकिन जैसलमेर जिले में अगले चार दिनों तक मौसम साफ रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *