सवाई माधोपुर में टेंट हाउस में लगी आग:इंडस्ट्रियल एरिया का गोदाम भभका, काबू पाने का प्रयास कर रही फायर ब्रिगेड

सवाई माधोपुर के खेरदा इलाके सोमवार सुबह आग लग गई। जिससे इलाके में भय का माहौल बन गया। इस दौरान यहां आग की ऊंची-ऊंची लपटों को देखकर अफरा-तफरी मच गई। आग और धुएं को देखकर आस पास मौजूद लोगों के बीच भगदड़ मच गई। लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड टीम को दी। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल दमकल आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। आग कि लपटें देखकर लोग सकते में आए जानकारी के अनुसार खेरदा इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार सुबह एक टेंट हाउस के गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस दौरान आग ने पूरे गोदाम का अपनी जद में ले लिया। गोदाम ने निकली ऊंची आग की लपटों और धुएं को देखकर आग पास के लोग सकते में आ सके। लोगों ने इसकी सूचना नगर परिषद की फायर ब्रिगेड टीम को दी। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल फायर ब्रिगेड टीम आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। आग की इस घटना से‌ कितना नुकसान हुआ है। इसका आकलन नहीं किया है। प्राथमिक तौर पर सामने आया है कि गोदाम में लाखों रुपए का सामाना था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *