कांग्रेस की आपसी लड़ाई सड़क पर, अब लगाए पोस्टर:आरटीडीसी के पूर्व चैयरमेन को बताया दलाल और चोर; पर्यवेक्षक के सामने भी हो चुका हंगामा

कांग्रेस के केन्द्रीय पर्यवेक्षक अशोक तंवर दौरे पर है और बार-बार कांग्रेस में एकजुटता का दावा कर रहे है, लेकिन कल हुई शहर कांग्रेस की बैठक में भी आपसी कहासुनी को लेकर हंगामा हुआ और अब कांग्रेस की यह आपसी लड़ाई सड़क पर भी आ गई है। आरटीडीसी के पूर्व चैयरमेन धर्मेन्द्र सिंह राठौड़ के खिलाफ शहर में टॉयलेट व अन्य जगह पर पोस्टर लगाए गए है। इसमे उनको चोर-दलाल बताया गया है। पोस्टर में लिखा कांग्रेस-देश में वोट चोर, गद्दी छोड़, कांग्रेस-अजमेर में दलाल व चोर, अजमेर छोड़ के साथ राठौड़ की फोटो व नाम लगा है। बता दें कि राठौड़ पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खास माने जाते है। अजमेर में इनके हस्तक्षेप को लेकर कईं बार कांग्रेसी विरोध जता चुके है। कांग्रेस की कल हुई बैठक में इस बात काे लेकर हंगामा हुआ था। इस सम्बन्ध में आरटीडीसी के पूर्व चैयरमेन राठौड़ ने कहा… मैं तो कांग्रेस पार्टी के काम से धरियावद में हूं। मुझे नहीं पता कि अजमेर में कोई पोस्टर लगे है। क्यों लगाए और किसने लगाए, पता करता हूं। गहलोत व पायलट गुट के बीच चल रहा है विवाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खास धर्मेन्द्रसिंह राठौड़ व पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के गुट से निवर्तमान जिलाध्यक्ष विजय जैन में पहले से ही विवाद है और एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते रहे है। केन्द्रीय पर्यवेक्षक की मौजूदगी में रविवार को शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक हंस पैराडाइज में हुई। इस दौरान आपसी कहासुनी को लेकर दोनों के समर्थक आमने सामने हो गए और हंगामा खड़ा कर दिया। दोनों पक्षों ने सचिन पायलट व अशोक गहलोत जिंदाबाद के नारे लगाए। करीब पन्द्रह मिनट बाद में अन्य नेताओं ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। राठौड़ के खिलाफ खुलकर बोले जैन निवर्तमान जिलाध्यक्ष विजय जैन ने सम्बोधित करते हुए कहा कि 2016 में जिम्मेदारी सौंपी गई। 2020 जुलाई में भंग कर दिया। 2020 से लेकर पांच साल तक बिना पद के काम किया। मैने जो काम किया, एतिहासिक रहा। अपने कार्यकाल के कईं कार्य व आन्दोलन गिनाए। पिछले कार्यकाल में जो सरकार बनकर बैठे थे, संगठन के कोई काम नहीं हुए। धर्मेन्द्र राठौड़ ने पार्षद चुनाव में 72 टिकट बांटे तो 11 जीते। लेकिन मुझे आठ टिकट दिए तो सात जीते। संगठन ने पूरा काम किया। पहले बीस तीस हजार वोट से हारते थे, अब चार हजार से हारे तो देख सकते है कि संगठन ने कितना काम किया। ……….. पढें ये खबर भी…. अशोक तंवर बोले-एक-दूसरे की आंख फोड़ने से कुछ नहीं होगा:हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा- यूथ को मौका मिलेगा; शहर कांग्रेस की बैठक में हंगामा अजमेर में हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि कांग्रेस संगठन आगामी दिनों में मजबूत और सशक्त नज़र आएगा और क्रांतिकारी परिवर्तन होगा। इस बार ज्यादातर युवाओं को मौका मिलेगा। गुटबाजी को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा- एक दूसरे की आंख फोड़ते रहेंगे तो कुछ नहीं होगा। देश को कमजोर करने वाली ताकतों से लड़ने के लिए एकजुट होना पडे़गा। यह बात रविवार को सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए कही। पूरी खबर पढें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *