सीहोर जिले में बीती रात मानसून सक्रिय रहा। इस दौरान बुधनी में सर्वाधिक 42 एमएम बारिश दर्ज की गई। रेहटी में 31 एमएम, भेरूंदा में 24 एमएम और इछावर में 21 एमएम वर्षा हुई। ग्राम खैरी में भी मूसलाधार बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया।जिला मुख्यालय पर रविवार रात मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। तेज बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से काफी राहत मिली। इस साल सीहोर जिले में मानसून ने 21 जून को दस्तक दी थी। इसके बाद रुक-रुक कर बारिश हुई, लेकिन कई दिनों तक मानसून ब्रेक की स्थिति बनी रही। यही कारण है कि 21 जून से अब तक जिले में पिछले साल की तुलना में काफी कम बारिश दर्ज की गई है। जिले के कुल 67 तालाबों में से अब तक केवल नौ ही भर पाए हैं।


