आबकारी निरोधक दल ने नष्ट की 3500 लीटर वाश:घरों में बना रहे थे शराब, टीम के आने से पहले ही भागे

जिला आबकारी विभाग के निरोधक दल ने लगभग 3500 लीटर वाश (हथकड़ शराब बनाने के लिए तैयार वाश) को नष्ट किया। यह वाश भोईखेड़ा क्षेत्र के दो घरों के अंदर बनाई जा रही थी। इस दौरान टीम के आने की सूचना पर दो आरोपी मौके से भाग निकले। आबकारी विभाग की ओर से दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। बता दें कि इस क्षेत्र के कई घरों और संगम नदी किनारे अधिकतर शराब बनाई जाती है। आबकारी थानाधिकारी जगदीश विश्नोई ने बताया कि जिला आबकारी अधिकारी गजेंद्र सिंह राजपुरोहित के निर्देश पर अवैध हथकड़ शराब की रोकथाम के लिए रेड गश्त लगाई जाती है। गांव भोईखेड़ा में शराब बनाने की सूचना मिलने पर एक निरोधक टीम बनाई गई। दो जनों के खिलाफ दर्ज किया मामला टीम के क्षेत्र में पहुंचने से पहले ही शराब तस्करों की भनक हो गई। जिसके बाद तस्कर भाग निकले। जिला आबकारी की टीम ने उन दो मकानों में दबिश दी। मौके पर उन्हें 35000 लीटर शराब की वाश बनती हुई मिली। टीम ने तुरंत इसे नष्ट कर शराब तस्करों प्यारचंद भोई और तेजपाल भोई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। उन्होंने बताया कि पहले भी यहां से कई बार शिकायतें मिली हैं। कई बार कार्रवाई की गई है। क्षेत्र में कई जने घरों में शराब बनाते है या फिर संगम नदी के किनारे शराब बनाने का प्रोसेस किया जाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *