रैपुरा-दुल्लोपुर ​​​​​​​रोड पर खून लथपथ मिली लाश:पुलिस ने जताई हत्या की आशंका, दशगात्र में शामिल होकर घर आ रहा था

डिंडोरी जिले के शपहपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रैपुरा-दुल्लोपुर मार्ग पर सोमवार सुबह एक पुलिया किनारे 50 वर्षीय अधेड़ का खून से लथपथ शव मिला। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। थाना प्रभारी अनुराग जामदार ने बताया कि मृतक की पहचान डोभी निवासी भद्दा मरकाम के रूप में हुई है। वह रविवार शाम चौरा खितौला गांव में अपने रिश्तेदारों के यहां दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने गया था। पुलिस के अनुसार, भद्दा मरकाम दशगात्र कार्यक्रम से घर लौटते समय इस घटना का शिकार हुआ। उसके शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए शहपुरा भिजवाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस परिजनों के बयान भी दर्ज कर रही है। घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *