बंगाल के जलपाईगुड़ी में भाजपा सांसद पर हमला, सिर फूटा:बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटने गए थे; भीड़ ने पत्थर फेंके, नारे लगाए- वापस जाओ

पश्चिम बंगाल की मालदा नॉर्थ सीट से भाजपा सांसद खगेन मुर्मू पर सोमवार दोपहर में जलपाईगुड़ी जिले में सैकड़ों की भीड़ ने हमला कर दिया। लोगों ने सांसद पर पत्थरबाजी की, जिससे सांसद गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका सिर फूट गया। लोगों ने सांसद के साथ गए भाजपा विधायक शंकर घोष और अन्य नेताओं पर भी हमला किया। सभी बाढ़ प्रभावित इलाके में लोगों को राहत सामग्री बांटने गए थे। हमले से पहले 500 से ज्यादा लोगों ने ‘वापस जाओ’ के नारे लगाए और सड़कें जाम कर दीं। हमले के बाद सामने आई तस्वीरों में भाजपा सांसद खून से लथपथ एक गाड़ी में बैठे हुए दिखाई दिए। उनके चेहरे से लगातार खून बहता हुआ दिखाई दे रहा है। उनका सफेद कुर्ता और गमछा भी खून से लाल हो गया। वे रूमाल से बार-बार अपने चेहरे को पोंछते हुए दिखाई दिए। खबर अपडेट की जा रही है…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *