झालावाड़ के कराटे खिलाड़ी भव्य मालव ने लगातार तीसरी बार स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने हाल ही में झुंझुनूं में आयोजित 69वीं स्टेट कराटे चैंपियनशिप में यह उपलब्धि हासिल की। भव्य मालव ने 2023 में रामगंजमंडी, कोटा में आयोजित 67वीं स्टेट स्कूल गेम्स में स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद उन्होंने 2024 में जयपुर में हुई 68वीं स्टेट कराटे चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक हासिल किया। अब, 30 सितंबर से 6 अक्टूबर तक झुंझुनूं में चली 69वीं स्टेट कराटे चैंपियनशिप में उन्होंने लगातार तीसरी बार स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भव्य के छोटे भाई राघव मालव ने भी 17 वर्ष आयु वर्ग के 45 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया है। ये दोनों खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी दिलीप मालव और कराटे कोच अनिता मालव के पुत्र हैं। उनकी यह उपलब्धि झालावाड़ जिले के लिए प्रेरणा और गर्व का प्रतीक है।


