ट्रैक्टर-बाइक, कार से कलेक्ट्रेट जा रहे हजारों लोग:मंदसौर में फसल बीमा मुआवजे की मांग; कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोले- सरकार किसानों से मजाक कर रही

मंदसौर में हजारों कांग्रेसी कार्यकर्ता ट्रैक्टर रैली में शामिल होने पहुंचे हैं। किसानों को फसल मुआवजा और बीमा भुगतान समेत अन्य मांगों को लेकर वह कलेक्टर भवन ट्रैक्टरों पर सवार होकर पहुंचेंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा है कि सरकार किसानों के साथ मजाक कर रही है, उसके विरोध में हजारी रैली है। इधर रैली शुरू होने से पहले पुलिस ने कांग्रेसियों को रोका था, जिससे कार्यकर्ता नाराज हुए। इसके बाद वरिष्ठ नेता और अधिकारियों की बातचीत के बाद अब रैली जाने दी जा रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोले- किसानों से मजाक कर रही सरकार
जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों को 500 से 700 रुपए प्रति बीघा की दर से दिया गया मुआवजा किसानों के साथ मज़ाक है। यह राशि उनके नुकसान की भरपाई के लिए अपर्याप्त है। किसानों और कार्यकर्ताओं से गांधी चौराहे पर दोपहर 12:30 बजे एकत्रित होकर कलेक्टर भवन तक ट्रैक्टर रैली निकालने की अपील की थी। कांग्रेस का कहना है कि यह आंदोलन किसानों की आवाज सरकार तक पहुंचाने के लिए है। पार्टी ने स्पष्ट किया कि यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक किसानों को उनकी सोयाबीन और मूंगफली जैसी फसलों का उचित मुआवजा और न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद सुनिश्चित नहीं की जाती। जिला कांग्रेस कमेटी ने कहा हम किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध हैं और यह आंदोलन तभी रुकेगा जब सरकार खेतों में हुए नुकसान की भरपाई ईमानदारी से करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *