पुलिस जवानों ने निकाली बाइक रैली:शहर के चौराहों पर लोगों को हेलमेट पहनने और सीट बेल्ट लगाने के लिए किया जागरूक

हेलमेट लगाओ जान बचाओ अभियान के तहत करौली पुलिस के जवानों ने बुधवार को बाइक रैली निकाली। मुंशी त्रिलोक चंद माथुर स्टेडियम से बाइक रैली निकालकर पुलिस के जवानों ने दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने व चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन में 1 जनवरी से हेलमेट लगाओ जान बचाओ अभियान शुरू किया गया है। इस दौरान जिला पुलिस के जवानों द्वारा ऑटो, टेंपो, वाहनों, मकानों दीवार, स्कूल सहित मुख्य चौराहों पर स्टिकर लगाकर व पंपलेट बांटकर भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटना में होने वाली मौत की संख्या को कम करना है। मुंशी त्रिलोक चंद माथुर स्टेडियम से शुरू हुई हेलमेट लगाओ जान बचाओ रैली के दौरान पुलिस कर्मी व आमजन हेलमेट लगाने का संदेश लिखे तख्ती हाथों में थामे अपील की। रैली शहर के मुख्य चौराहों से होकर गुजरी और गुलाब बाग पर जाकर संपन्न हुई। रैली में एएसपी गुमना राम, डीएसपी अनुज शुभम, कोतवाली थाना अधिकारी सुनील कुमार, महिला थानाधिकारी सुमन सहित अन्य जिले के कई थानाधिकारी और पुलिस के जवान रैली में शामिल हुए। एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय, एएसपी गुमना राम ने कहा कि हेलमेट लगाओ जान बचाओ के लिए दिसंबर में 15 दिन अभियान चलाया ताकि आमजन को जागरूक किया गया है। अब बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के चालान किए जाएंगे। डीएसपी अनुज शुभम ने बताया कि हेलमेट लगाओ जान बचाओ अभियान 1 से 31 जनवरी तक चलाया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *