ग्वालियर में किले पर उमड़े 10 हजार से ज्यादा सैलानी:जू में 9510 टिकट बिके, बैजा ताल वोट क्लब और मॉल में भी रही चहल-पहल

ग्वालियर में नववर्ष को सेलिब्रेट करने के लिए शहर और आसपास के शहरों से आए सैलानियों ने किले की ओर जाने वाले हर रास्ते को जाम कर दिया। सुबह 9 बजे से सैलानियों का आना शुरू हो गया था। शाम तक भीड़ के आने का सिलसिला जारी रहा। सिर्फ किले पर ही 10 हजार से ज्यादा सैलानियों ने आमद दर्ज कराई। इस दौरान लगभग 5000 टिकट बिक हैं। वहीं, चिड़ियाघर घूमने वालों ने भी रिकॉर्ड बनाया है। नए साल के पहले दिन बुधवार को ग्वालियर के गांधी प्राणी उद्यान में 9510 टिकट बिके गए। यहां भी 10 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे हैं। इसके अलावा, बैजा ताल वोट क्लब में भी एक हजार लोगों ने टिकट लिया है। शहर के मॉल में भी दिन भर चहल-पहल रही। उरवाई घाटी पर दोपहर से ही जाम नए साल के पहले दिन शहर वासियों में खासा उत्साह देखने काे मिला है। सबसे अधिक भीड़ ग्वालियर किले पर पहुंची है। इसके साथ ही ग्वालियर व्यापार मेला, फूलबाग के वन्य प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर), बैजा ताल के बोट क्लब पर भी भारी भीड़ उमड़ी। इसके चलते शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर ट्रैफिक जाम होता रहा। किले पर दोपहर तक किले पर 10 हजार लोग पहुंच गए थे। इससे उरवाई घाटी पर दोपहर से जाम लगना शुरू हो गया। बढ़ती वाहनों की संख्या को देखते हुए पुलिस ने दोपहर 3 बजे किले के ऊपर वाहन जाने पर रोक लगा दी। लगभग 5 हजार लोगों ने टिकट लेकर ऐतिहासिक विरासत देखी, जबकि बड़ी संख्या में लोगों ने खुले मैदान में परिवार सहित पिकनिक मनाई। वहीं गांधी प्राणी उद्यान में 9510 और बैजाताल बोट क्लब में लगभग 1000 लोगों ने परिवार सहित बोटिंग का आनंद लिया। नए साल पर किले पर विदेशी सैलानी भी पहुंचे
भीड़ को देखते हुए पुलिस को उरवाई गेट की तरफ जाने वाले मार्ग को शब्द प्रताप आश्रम के पास बैरिकेड्स लगाकर चार पहिया वाहन के लिए बंद करना पड़ा। उरवाई गेट पर सैलानियों की भीड़ को देखते हुए किले पर सभी प्रकार के वाहनों का जाना बंद कर दिया गया। इसके बाद भी लोग बड़ी तादाद में किले पर पहुंचे। किले पर एएसआई के म्यूजियम में 4200 भारतीय सैलानियों के साथ करीब 100 विदेशी सैलानी भी पहुंचे। उपनगर ग्वालियर की ओर वाले किले के प्रवेश द्वार पर सैलानियों की लंबी कतार लगी रही। शहर में जगह-जगह हुआ ट्रैफिक जाम
नए साल के पहले दिन शहर में जगह-जगह जाम की स्थिति बनी। ज्यादातर लोग जश्न के लिए घरों से निकले। लिहाजा शहर के मुख्य मार्गों और चौराहों पर यातायात व्यवस्था गड़बड़ा गई। वहीं जाम से निजात पाने के लिए अधिकतर लोग आरओबी पर उल्टी दिशा में आए और गांधी रोड से कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम होते हुए सिटी सेंटर की तरफ चले गए। जाम खुलवाने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं, शहर और देहात थाना क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस ने 31 दिसंबर की रात एक सैकड़ा से ज्यादा चेकिंग पाइंट पर ब्रीथ एनालाइजर के साथ शराब के नशे में वाहन चालकों की धरपकड़ की और सुबह बिना नंबर के वाहनों चालकों की धरपकड़ की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *