मुरैना बीएसपी कार्यकर्ताओं ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपा । बीएसपी जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और ग्वालियर हाई कोर्ट के वकील अनिल मिश्रा के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। कार्यकर्ताओं की मांग है कि अनिल मिश्रा पर राष्ट्र द्रोह का मामला दर्ज किया जाए। ग्वालियर हाई कोर्ट में अंबेडकर मूर्ति मामला
ग्वालियर हाई कोर्ट परिसर में एससी एसटी वकीलों का एक तबका डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति लगाए जाने की मांग कर रहा है तो वहीं सामान्य वर्ग से वकील इस मूर्ति लगाए जाने का विरोध कर रहे है। वकील अनिल मिश्रा ने की टिप्पणी
हाई कोर्ट के वकील अनिल मिश्रा के द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर पर की गई टिप्पणी से बीएसपी कार्यकर्ता नाराज है । अनिल मिश्रा के द्वारा टिप्पणी करते हुए कहा गया कि वह डॉ भीमराव अंबेडकर को नहीं जानते वह एक गंदा इंसान था आदि। राष्ट्र द्रोह की करी मांग
बीएसपी जिलाध्यक्ष दीपक बौद्ध के अनुसार वकील अनिल मिश्रा के द्वारा जो गलत टिप्पणी बाबा साहब पर की गई है उसका वह विरोध करते है और एडीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन में मांग करते है कि वकील अनिल मिश्रा पर देश द्रोह का मामला दर्ज किया जाए। उनके बयान से भाई चारा बिगड़ रहा।


