जालंधर रोडवेज डिपो सुपरिंटेंडेंट 40 हजार रिश्वत लेते अरेस्ट:ड्राइवर से रिटाटरमेंट लाभ देने को मांगे 50 हजार, कल कोर्ट में किया जाएगा पेश

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान जालंधर के पंजाब रोडवेज डिपो-1 में तैनात सुपरिंटेंडेंट बलवंत सिंह को 40 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए अरेस्ट किया। विजिलेंस ब्यूरो ने बताया कि यह मामला पंजाब रोडवेज के एक रिटायर हो रहे ड्राइवर की तरफ दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो को बताया कि सुपरिंटेंडेंट ने उसकी रिटायरमेंट के बेनीफिट देने के बदले 50 हजार रुपए मांगे। शिकायत विजिलेंस ब्यूरो के पास पहुंची तो सुपरिंटेंडेंट को पैसा लेते हुए रंगे हाथ काबू कर लिया गया। 50 हजार मांगे थे, 40 हजार देने पर बनी थी सहमति
विजिलेंस ब्यूरो के अधिकारी ने बताया कि मिली शिकायत में ड्राइवर ने बताया था कि उसकी रिटायरमेंट से पहले बकाया ओवरटाइम बिल तैयार करने के बदले 50 हजार रुपए की मांग की। शिकायतकर्ता ने पैसा कम करने के लिए कहा तो सुपरिंटेंडेंट ने इस काम के लिए 40 रुपए लेने के लिए सहमति जताई, लेकिन वह रिश्वत देने के लिए तैयार नहीं था। ड्राइवर ने आरोप लगाया कि लेबर कोर्ट में चल रहे उसके मामले की सुनवाई के दौरान दोषी आरोपी पहले ही उससे किस्तों में 1,54,000 रुपए हड़प चुका था।
शिकायत की पुष्टि होने के बाद लगाया ट्रैप
विजिलेंस ब्यूरो ने बताया कि शिकायत की पुष्टि होने के बाद जालंधर रेंज की एक विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया। इस दौरान सुपरिंटेंडेंट को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 40 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो ने जालंधर रेंज में भ्रष्टाचार रोधी कानून के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *