20 साल की युवती,15 साल की नाबालिग गुमशुदा:घर से मार्केट जाने की बात कहकर निकली थी दोनों चचेरी बहनें,डॉक्यूमेंट्स भी साथ लेकर गई

सीकर में दो चचेरी बहनों की गुमशुदगी का मामला सामने आया है। इनमें एक की उम्र 20 साल और दूसरी की 15 साल है। दोनों घर से मार्केट जाने की बात कहकर निकली थी। दोनों अपने डॉक्यूमेंट्स भी साथ लेकर चली गई। लड़कियों के भाई ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस को दी शिकायत में भाई ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसकी बहन की उम्र 20 साल और चचेरी बहन की उम्र 15 साल है। दोनों 4 अक्टूबर को सुबह 11 बजे के करीब मार्केट जाने की बात कहकर घर से निकली लेकिन वापस नहीं लौटी। परिवार ने मार्केट और आस-पड़ोस में भी दोनों की खूब तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। करीब 8 दिन पहले 20 साल की युवती के परिवार ने युवती के फोन में इंस्टाग्राम पर एक मैसेज देखा था। जिसमें युवक ने लिखा हुआ था कि तुम कभी जैसलमेर आओ, तुम्हें अच्छे से घूमता हूं। इस घटना के बाद परिवार ने युवती से उसका फोन भी छीन लिया था। परिवार ने इस लड़के पर शक जताया है। दोनों लड़कियां अपने डॉक्यूमेंट भी साथ लेकर चली गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *