PHED मंत्री बोले- हर व्यक्ति तक पानी पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी:जल जीवन मिशन को बढ़ावा मिलेगा, अवैध कनेक्शन पर लगाएंगे अंकुश

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भू-जल मंत्री कन्हैयालाल चौधरी सोमवार को भीलवाड़ा जिले के दौरे पर रहे। चौधरी ने पालड़ी ग्राम में जल जीवन मिशन के अंतर्गत सुवाणा, सहाड़ा एवं रायपुर ब्लॉक में चंबल पेयजल परियोजना सेकेंड फेज के चौथे पैकेज के 264.61 करोड़ रुपए के रेट्रो फिटिंग कार्यों का भूमि पूजन, शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। हर व्यक्ति तक पानी पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी इस मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए चौधरी ने कहा कि प्रदेश के हर व्यक्ति तक पानी पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने अवैध कनेक्शन को बड़ी बीमारी बताते हुए कहा कि हम जल्द ही अवैध कनेक्शनों पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कानून बनाएंगे। हर घर तक पहुंचाया जा रहा जल उन्होंने कहा-प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जल जीवन मिशन के जरिए हर घर जल पहुंचाया जा रहा है। सीएम भजनलाल के नेतृत्व में प्रदेश में तेज गति से काम हो रहा है। हर घर जल पहुंचाने के लिए घर-घर कनेक्शन दिए जा रहे हैं। जलदाय मंत्री ने कहा कि मांडल विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में अब पीने के पानी की समस्या नहीं रहेगी। हर घर जल पहुंचेगा तो आने वाली तीन-चार पीढिय़ां सशक्त हो जाएगी साथ ही विभिन्न पेयजल परियोजनाओं का भी मेंटीनेंस किया जाएगा। भूमि पूजन,लोकार्पण ओर शिलान्यास किया इससे पूर्व मंत्री चौधरी ने पेयजल टंकियों का भूमि पूजन किया। पालड़ी, धूमड़ास, मंगरोप, दांथल, खायड़ा, सुवाणा, अगरपुरा, रतनपुरा, भोली, पातलियास, कांदा, बोरड़ा, मालोला, हुर्निया खेड़ा में ये टंकियां बनेगी। चौधरी ने आरजिया कीरखेड़ा में उच्च जलाशय एवं पाइप लाइन बिछाने के 119.97 लाख रुपए के कार्य का लोकार्पण किया। इस दौरान शहरी जल योजना मांडल, मेजा, लुहारिया, करेड़ा, चितांबा में पाइप लाइन बदलने के कार्य का भी शिलान्यास किया गया। इनकी रही मौजूदगी कार्यक्रम के दौरान मांडल विधायक उदयलाल भडाणा,भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने भी आमजन को संबोधित किया एवं जल जीवन मिशन के अन्तर्गत चल रहे कार्यों के बारे में आमजन को अवगत करवाया। इस दौरान जलदाय विभाग के अधिकारीगण भी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *