डिंडौरी में जैव विविधता पर चित्रकला, भाषण प्रतियोगिता:उत्कृष्ट विद्यालय में 52 छात्र शामिल; विजेताओं को शील्ड-प्रमाण पत्र मिले

डिंडौरी में वन विभाग ने सोमवार को मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व और जैव विविधता पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की। उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में विजेताओं को शील्ड और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। रेंजर अतुल सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय, शासकीय हाई स्कूल मुड़की, राजूषा हायर सेकेंडरी स्कूल और शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल के कुल 52 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसमें 20 छात्रों ने भाषण प्रतियोगिता में और 32 छात्रों ने चित्रकला प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। भाषण प्रतियोगिता में अर्चना परस्ते ने प्रथम, शौर्य साहू ने द्वितीय और अंश यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में सोनिया धार्वे प्रथम, अनुराग सोनवानी द्वितीय और अंजलि बर्मन तृतीय रहीं। प्राचार्य एसके द्विवेदी ने विजेता छात्र-छात्राओं को शील्ड और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर क्विज मास्टर अश्वनी साहू, शिव भजन लाल गोप, शिवकुमार, वन विभाग से नितिन सिंह मार्को, अमृतसिंह मसराम सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *