हरियाणा के फतेहाबाद में एक 18 वर्षीय भाई ने अपनी 33 साल की बहन का मर्डर कर दिया। आरोपी ने अपनी बड़ी बहन पर सोटे (डंडा) से ताबड़तोड़ वार किए। गंभीर हालत में उसे पुलिस ने सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला ने करीब 9 साल पहले लव मैरिज की थी। वह एक बेटी की मां थी। आरोपी अपनी बहन के चरित्र पर शक करता था। वारदात की सूचना मिलने पर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद सीन ऑफ क्राइम की टीम भी मौके पर बुलाई गई। टीम ने मौके से सबूत जुटाए। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पंजाब की रहने वाली थी महिला
जानकारी के अनुसार, पंजाब के मानसा जिले के सरदूलगढ़ शहर की निवासी रमन उर्फ राधिका ने सिरसा के गांव सुचान के रहने वाले रायसिंह के साथ 2016 में लव मैरिज की थी। दोनों पति-पत्नी फतेहाबाद के मॉडल टाउन में किराए पर रहते हैं। सोमवार दोपहर को चरित्र संदेह को लेकर हुसनप्रीत उर्फ मोंटी की अपनी बहन रमन के साथ कहासुनी हुई। इससे तैश में आए हुसनप्रीत ने कुंडी के पास रखे सोटे को उठाया और अपनी बहन पर हमला कर दिया। हुसनप्रीत ने अपनी बहन के सिर पर ताबड़तोड़ कई वार किए, जिससे रमन खून से लथपथ होकर चीखते हुए गिर गई। उसकी चीखें सुनकर नगर परिषद प्रधान राजेंद्र खिंची की पत्नी अंजू सहित कई पड़ोसी पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। रमन की दोस्त ने बताई पूरी कहानी… कैसे दिया वारदात को अंजाम… SHO बोले- अग्रोहा में तोड़ा दम
फतेहाबाद सिटी थाना प्रभारी सुरेंद्र ने बताया कि गंभीर रूप से घायल हुई महिला रमन ने अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। परिजनों के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। मौके से सभी सबूत जुटाए गए हैं।


