हमीदपुर में पुजारी परिवार पर हमला:ब्राह्मण समाज ने आरोपियों पर कार्रवाई और सुरक्षा मांगी

विदिशा के हमीदपुर गांव में मंदिर के पुजारी पं. हरिलाल शर्मा और उनके परिवार पर हमला हो गया। घटना 2 अक्टूबर की है। गांव के कुछ दबंगों ने मंदिर की जमीन पर कब्जा करने के इरादे से पुजारी और उनके परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में पुजारी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका भोपाल में इलाज चल रहा है। हमले को लेकर ब्राह्मण समाज में आक्रोश है। समाज के प्रतिनिधियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। मंदिर पर कब्जे को लेकर हमला हुआ समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि ग्वालियर हाईकोर्ट ने पहले ही पुजारी को मंदिर में पूजा-अर्चना का अधिकार दिया था। प्रशासन ने भी मंदिर का कब्जा उन्हें सौंपा था। इसके बावजूद, असामाजिक तत्व लगातार उन्हें परेशान कर रहे थे, जिसके बाद यह हमला हुआ। पुजारी संघ ने चेतावनी दी है कि यदि तीन दिनों के भीतर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो ब्राह्मण समाज सहित हिंदू समाज आंदोलन करेगा। समाज ने पुजारी परिवार को तत्काल सुरक्षा प्रदान करने की भी मांग की है। पुजारियों पर हमले की घटनाएं बढ़ रही- समाज ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी रघुवीर शर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पुजारियों पर अत्याचार और मंदिरों की जमीन पर कब्जे की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने प्रशासन की गंभीरता पर सवाल उठाते हुए ऐसे मामलों में ठोस कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया। युवा ब्राह्मण विकास परिषद के संजय पुरोहित ने भी इस बात पर जोर दिया कि हमीदपुर में पुजारी परिवार पर हमला मंदिर की जमीन पर कब्जा करने की नीयत से ही किया गया था। उन्होंने मांग की कि आरोपियों पर गैर-जमानती धाराओं में मामला दर्ज किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *