राजगढ़ पुलिस पर पक्षपात करने का आरोप:कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोले- भाजपा के दबाव में कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे हो रहे, निष्पक्ष जांच की मांग

राजगढ़ पुलिस पर कांग्रेस ने पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज होने का आरोप लगाया है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रियव्रत सिंह ने सोमवार को राजगढ़ एसपी को आवेदन देकर इस मामले में संज्ञान लेने और आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। आवेदन में बताया गया है कि पूर्व जिला अध्यक्ष प्रकाश पुरोहित के खिलाफ माचलपुर थाने में झूठा मुकदमा दर्ज किया गया है, जबकि घटना के समय वे घटनास्थल पर मौजूद नहीं थे। इसी तरह, कोडक्या निवासी सुरेंद्र शर्मा द्वारा माचलपुर थाने में मारपीट की घटना को लेकर दिए गए आवेदन पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसके अतिरिक्त, नरसिंहगढ़ के अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद शर्मा के खिलाफ भी कुरावर थाने में असत्य आधार पर झूठी शिकायत पर अपराध दर्ज करने का आरोप है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने इन मुकदमों को भाजपा द्वारा कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को परेशान करने की साजिश बताया है। प्रियव्रत सिंह ने पुलिस प्रशासन से आग्रह किया है कि वे इन सभी मामलों में तत्काल संज्ञान लेकर न्यायसंगत कार्रवाई सुनिश्चित करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *