BJP की रायपुर जिला कार्यकारिणी का ऐलान:जिलाध्यक्ष रमेश ठाकुर की टीम में 35 सदस्य, ललित जयसिंग दोबारा बने उपाध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी की रायपुर जिला कार्यकारिणी की घोषणा सोमवार 6 अक्टूबर देर शाम को कर दी गई। जिलाध्यक्ष रमेश ठाकुर ने नई टीम में 35 पदाधिकारियों को शामिल किया है। इस कार्यकारिणी में युवाओं और अनुभवी कार्यकर्ताओं का संतुलन रखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर फोकस किया गया है। नई कार्यकारिणी में ललित जयसिंग को एक बार फिर जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा सत्यम दुबा, अकबर अली, नवीन शर्मा समेत 35 पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया है। पार्टी ने संगठन में सक्रिय और लंबे समय से कार्य कर रहे कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी है। जिलाध्यक्ष रमेश ठाकुर ने कहा कि भाजपा की यह नई टीम संगठन के विस्तार और आगामी नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी में जुट जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पार्टी प्रदेश में मजबूत हो रही है और रायपुर जिला संगठन इसका केंद्र बनेगा। पढ़े आदेश की कॉपी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *