मां ने नाबालिग बेटे को ताई की हत्या करने भेजा:पानीपत में लड़के ने पीठ में चाकू घोंपे; SP बोले- देवरानी-जेठानी में झगड़ा हुआ था

हरियाणा के पानीपत में नगला आर गांव में हुई सुखदेई देवी की हत्या में खुलासा हुआ है। SP भूपेंद्र सिंह ने बताया कि देवरानी कृष्णा और जेठानी सुखदेई के बीच कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ था। दोनों परिवारों में आपस में जलन के चलते यह हत्या हुई। कृष्णा ने अपने नाबालिग बेटे को ताई की हत्या करने के लिए भेजा था। SP ने आगे बताया कि लड़के ने सुखदेई के घर से ही चाकू उठाया और उसके कमर पर ताबड़तोड़ वार किए। उसकी सोने की चेन और बाली निकालकर खिड़की में छिपा दी। पुलिस ने चाकू बरामद कर लिया है। पुलिस ने कोर्ट में पेश कर महिला को जेल और उसके बेटे को बाल सुधार गृह भेज दिया है। घटना पर SP भूपेंद्र सिंह की 3 बातें… सुखदेई की हत्या के बाद देवर की 3 बातें… —————————– ये खबर भी पढ़ें भतीजा ही निकला ताई का हत्यारा:पानीपत में चाकू मारकर लूट की कहानी बनाई, शक न हो, इसलिए कान की बाली छिपाई हरियाणा के पानीपत में शनिवार को भतीजे ने अपनी ताई की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद उसने कहानी बनाई की लूट करने आए काला कपड़ा ढके युवक ने ताई पर हमला किया। जब उसे पकड़ने लगा तो वह मुझे चाकू मारकर फरार हो गया। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *