बुरहानपुर के महाजनापेठ स्थित 400 साल पुराने बालाजी मंदिर में सोमवार को 15 दिवसीय बालाजी महोत्सव का समापन हुआ। इस दौरान बालाजी महाराज ने भक्तों को श्रीकृष्ण रूप में दर्शन दिए। महोत्सव के अंतिम दिन सुबह विशेष अभिषेक, पूजन और श्रृंगार किया गया। शाम 6 बजे श्रीजी रास मंडल वाहन पर चांदनी चौक में विराजमान हुए। हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन किए और देर रात महाआरती के बाद श्रीजी को गर्भगृह में विराजमान किया गया। जलस्तर बढ़ने से मंदिर परिसर में ही आयोजित हुआ मेला
हर वर्ष ताप्ती नदी किनारे लगने वाला बालाजी महाराज का मेला इस बार नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण मंदिर परिसर में ही आयोजित किया गया। 3 से 6 अक्टूबर तक चार दिवसीय मेला चला, जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही और दुकानें सजीं। अधिकारियों और कर्मचारियों का संस्थान ने जताया आभार
बड़े बालाजी संस्थान ने 15 दिवसीय आयोजन में सहयोग देने वाले पुलिस विभाग, नगर निगम और अन्य विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उत्सव के दौरान की तस्वीरें


