सिरोही में सवा साल के जुड़वां बच्चों से परेशान एक महिला ने उन्हें जहर देकर खुद ने भी खा लिया। दोनों मासूमों की मौत हो गई, जबकि मां को गंभीर हालत में अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। मामला जिले के शिवगंज कस्बे का है। शिवगंज थाना प्रभारी बाबूलाल ने बताया कि सेवाड़ी जिला पाली निवासी रेखा (38) पत्नी योगेश छीपा अभी परिवार सहित शिवगंज में रह रही है। उसके सवा साल के दो जुड़वां पुत्र पूर्वांश उर्फ शिव और पूर्वित उर्फ शक्ति दोनों बच्चे पास में ही थे। अज्ञात करणों से महिला ने बुधवार को अचानक से उन्हें जहर दे दिया और खुद भी जहर खा लिया। इस घटना में दोनों मासूमों की मौत हो गई, जबकि रेखा को इलाज के लिए महावीर अस्पताल सुमेरपुर जिला पाली ले जाया गया, जहां महिला का इलाज जारी है। वहीं, दोनों बच्चों को डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसके बाद दोनों के शव वहां से लोकर शिवगंज के सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाए गए हैं। बच्चों से परेशान होकर उठाया कदम
थानाधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला ने दोनों बच्चों से परेशान होकर उनको जहर दे दिया और खुद भी खा लिया, लेकिन सही जानकारी महिला के होश में आने के बाद पता चल सकेगी।


