4 दिन बाद इटावा से मिली ग्वालियर की लापता नाबालिग:मोबाइल लोकेशन से पुलिस ने किया ट्रेस; परिवार के डांटने पर मथुरा-वृंदावन घूमने चली गई थी

ग्वालियर से 4 दिन पहले घर से बिना बताए लापता हुई 15 साल की बालिका को पुलिस ने बरामद कर लिया है। ग्वालियर से 113 किलोमीटर दूर इटावा (उत्तर प्रदेश) रेलवे स्टेशन के पास से ग्वालियर बिजौली थाना पुलिस ने नाबालिग को सोमवार दोपहर बरामद कर सकुशल उसके परिवार वालों के पास पहुंचा दिया है। पुलिस ने बालिका को परिजन को सौंपने के बाद उसे चेतावनी दी है कि अगर उसने दोबारा ऐसा किया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। लोकेशन ट्रेस करते हुए इटावा पहुंची पुलिस पुलिस को बालिका के पास मौजूद मोबाइल की लोकेशन के आधार पर पता चला था। बालिका की लोकेशन इटावा मिलते ही पुलिस की एक टीम रवाना हुई और उसे इटावा रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया गया। बरामद करने के बाद जब पुलिस ने बालिका से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसकी दोस्ती मुरैना जिले में रहने वाले डैनी नाम के युवक से थी, जिस पर उसके परिवार वालों को आपत्ति थी और वे उसे परेशान करते थे। इससे नाराज होकर वह आगरा, मथुरा, वृंदावन घूमने चली गई थी और वापस लौटकर इटावा पहुंची थी, जहां से वह कहीं और जाने वाली थी, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे ढूंढ लिया। बालिका के बयान के आधार पर पुलिस ने डैनी नाम के युवक को भी थाने बुलवाया था। उससे पूछताछ की थी, लेकिन बालिका के घर से बिना बताए लापता होने की जानकारी युवक को नहीं थी। इसलिए पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *