डॉ. आशीष सोलंकी युवा भू-तकनीकी इंजीनियर अवॉर्ड से सम्मानित:राष्ट्रीय स्तर पर IIT और NIT जैसे शीर्ष संस्थानों के प्रतिभागियों को हराकर मिला पुरस्कार

राजस्थान के डॉ. आशीष सोलंकी को युवा भू-तकनीकी इंजीनियर (YGE) अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। डॉ. आशीष सोलंकी और प्रो. जितेंद्र कुमार शर्मा द्वारा लिखित शोध पत्र ‘फ्लोटिंग ग्रेन्युलर पाइल्ड राफ्ट्स यूनिट्स के समूह में सेटलमेंट और इंटरैक्शन का विश्लेषणात्मक मूल्यांकन’ जो भारतीय भू-तकनीकी पत्रिका के वॉल्यूम 53, में प्रकाशित हुआ है। उसको डीप फाउंडेशन श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ शोध पत्र के रूप में चुना गया है। भारतीय भू-तकनीकी सोसाइटी की कार्यकारी समिति द्वारा इस शोध पत्र के लिए डॉ. सोलंकी को ‘IGS-Kochi Chapter युवा भू-तकनीकी इंजीनियर (YGE)’ अवार्ड प्रदान किया गया। यह सम्मान उन्हें 21 दिसंबर, शनिवार को औरंगाबाद में आयोजित IGC-2024 के समापन समारोह के दौरान प्रदान किया गया। इस वर्ष का IGC-2024 भारतीय भू-तकनीकी सोसाइटी के 75वें गौरवशाली वर्ष का जश्न मना रहा था। डॉ. आशीष सोलंकी इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को प्राप्त करने वाले राजस्थान के पहले व्यक्ति हैं। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर IIT और NIT जैसे शीर्ष संस्थानों के प्रतिभागियों को हराकर यह सम्मान प्राप्त किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *