स्पीकर बिरला बोले- बच्चों को कोटा पढ़ने भेजें:गलतफहमियों ने वातावरण खराब किया, यहां के स्टूडेंट देश-दुनिया में नेतृत्व कर रहे

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने देशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए आह्वान किया है कि वे अपने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने के लिए कोटा भेजें। यहां सुरक्षित वातावरण के साथ अच्छी शिक्षा है। यहां आकर विद्यार्थी अपनी आकांक्षाओं को पूरा करते हैं। स्पीकर बिरला ने कोटा आने के लिए प्रेरित किया नए साल के अवसर पर बुधवार को कोटा में आयोजित एक कार्यक्रम में मीडिया को संबोधित करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि कोटा में कोचिंग क्षेत्र में जो भी संभावनाएं हैं, उन पर काम चल रहा है, मुझे लगता है और बेहतर परिणाम होंगे। कोटा में पढ़ने वाले बेटा-बेटी आज देश-दुनिया में नेतृत्व कर रहे हैं। यहां का वातावरण बहुत अच्छा है और परिणाम भी बहुत अच्छे रहते हैं। गलतफहमियों ने वातावरण खराब किया उन्होंने कहा कि पिछले दिनों कुछ गलतफहमियों के कारण वातावरण खराब किया गया था। उस पर भी सभी ने मिलकर काम किया। मेरा मानना है कि कोटा में अच्छा वातावरण है और मैं देशवासियों को आह्वान करना चाहता हूं कि बच्चों को कोटा भेजें। यहां हर अभिभावक के बेटे-बेटियों की अच्छी केयर की जा रही है। उन्हें अपने बच्चे समझकर रखा जा रहा है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार दिए जा रहे हें। यहां का वातावरण सुरक्षित है, आध्यात्मिक और शैक्षणिक हे। यहां अच्छे शिक्षण के साथ अच्छा प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है, जिससे यहां पढ़ने वाले विद्यार्थी भविष्य की अपनी आकांक्षाओं को पूरा कर सकें। उन्होंने इसके अलावा कोटा में पर्यटन और एग्रो बेस्ड इंडस्ट्रीज विकसित करने तथा यहां मूलभूत सुविधाएं विकसित करने की भी बात कही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *