नए साल पर जरुरतमंदों को कंबल वितरीत किये गए:पार्षद अर्चना शर्मा ने भारत माता चौक पर 170 लोगों को कंबल बांटे

एक जनवरी को भारत माता चौक पर अर्चना शर्मा पार्षद वार्ड 43 और चेयरमैन नगर निगम ग्रेटर द्वारा क्षेत्र के सहयोगी कार्यकर्ताओं ने ‘आओ हम भी हाथ बढ़ावे जरूरत को कंबल बंटवाए’ शीर्षक के तहत 170 कंबल वितरित किए गए। भारत माता के जयकारों के साथ शुरू हुए इस कार्यक्रम में क्षेत्र की जनता की सुख समृद्धि की कामना के साथ वेदाचार्य सांवरमल शास्त्री ने हनुमान चालीसा का सामूहिक गायन करवाया गया । उपस्थित मातृ शक्ति द्वारा इस प्रकार के सराहनीय जनहित के कार्यों के लिए अर्चना शर्मा का और हरनाथपुरा जनाधिकार सेवा समिति के अध्यक्ष कन्हैया लाल प्रधान को धन्यवाद दिया। सुमन कंबोज, स्वाती खंडल, ममता सोनी, शिखा नरूका एवं प्रियंका राजावत द्वारा अर्चना शर्मा का माल्यार्पण एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। कंबल के लिए उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए भारतीय संस्कृति में ही हमें जन सेवा ओर परहित धर्म की शिक्षा मिलती है हमारे धर्म में वासुदेव कुटुंबकम् का भाव निहित होता है। हम सभी को राष्ट्रीयता की भावना एवं भारतीय संस्कृति की भावना वाले कार्यक्रम करते रहने चाहिए और इसमें समाज के प्रत्येक व्यक्ति को सहयोग करना चाहिए। हमारी संस्कृति में नर सेवा नारायण सेवा का भाव रहता है और उसी परिणाम है कि आज यहां के सहयोगी कार्यकर्ताओं एवं सहयोगी मातृ शक्ति के सहयोग से नारायण के रूप में उपस्थित आप सभी जरूरत मंद लोगों को कंबल वितरित किए जा रहे है। इस जन सेवा के कार्यक्रम में आप लोगों के चेहरों पर खुशी के भाव देखकर हम आनंदित हो रहे है। उपस्थित जनता को एवं सभी छेत्र वासियों को अर्चना शर्मा ने हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए बालाजी महाराज की कृपा से सभी की सिख समृद्धि की कामना की । कार्यक्रम में कप्तान विक्रम सिंह शेखावत, अमित शर्मा, कस्तूरा राम चौधरी, बुद्धि प्रकाश सुरेंद्र बंसल, सुमन दलाल, सुरेंद्र बंसल , राम कल्याण शर्मा एवं लक्षण अग्रवाल आदि का सराहनीय सहयोग रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *