ड्राइवर ने थप्पड़ मारा, तहसीलदार ने हाथ जोड़कर माफी मांगी:नर्मदापुरम में किसान को गाड़ी से टक्कर मारी; गुस्साए किसानों ने किया हंगामा

नर्मदापुरम में तहसीलदार के ड्राइवर ने एक किसान को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद किसानों ने हंगामा कर दिया। विवाद बढ़ता देख तहसीलदार ने माफी मांगी और ड्राइवर पर कार्रवाई की बात कही। तब जाकर मामला शांत हुआ। ये मामला सोमवार को नर्मदापुरम की अनाज मंडी का है। जहां करीब 3 हजार किसान यूरिया के टोकन लेने के लिए सुबह 4 बजे से लाइन में लगे थे। इसी बीच तहसीलदार सरिता मालवीय की गाड़ी का ड्राइवर वाहन पीछे ले रहा था। तभी एक किसान को टक्कर लग गई। जब किसान ने उसे सावधानी से गाड़ी चलाने को कहा तो उसने गुस्से में आकर किसान को थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना के बाद किसानों में गुस्सा फैल गया। आक्रोशित किसानों ने ड्राइवर को बाहर बुलाने और तत्काल कार्रवाई की मांग की। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने ड्राइवर को एक कमरे में सुरक्षित बैठा दिया। किसान बोला- गाड़ी चढ़ने पर मेरी जान चली जाती
पीड़ित किसान का नाम मयूर पटेल है। वह सांगाखेड़ा कला का रहने वाला है। मयूर ने कहा कि अगर गाड़ी मुझ पर चढ़ जाती तो मेरी जान चली जाती। ऊपर से सबके सामने थप्पड़ मारा गया। मेरी ऑनलाइन शिकायत के बाद भी पुलिस ड्राइवर को थाने नहीं ले गई। तहसीलदार ने किसान से हाथ जोड़कर माफी मांगी
तहसीलदार सरिता मालवीय हंगामा कर रहे किसानों के बीच पहुंची। उन्होंने पीड़ित किसान से हाथ जोड़कर माफी मांगी। तहसीलदार ने कहा कि ड्राइवर की गाड़ी अनुबंधित है, उसका अनुबंध तुरंत समाप्त किया जाएगा और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इसके बाद किसानों का गुस्सा शांत हुआ। इससे पहले सुबह से ही मंडी में खाद के टोकन लेने के लिए भारी भीड़ उमड़ी थी। करीब 2700 किसानों को टोकन बांटे गए, जिन्हें 8 से 10 दिन में यूरिया मिलने की उम्मीद है। भीड़ और अव्यवस्था के कारण पुलिस बल तैनात किया गया था। किसानों ने कहा कि 15 दिन पहले टोकन पाने वाले कई किसानों को अब तक खाद नहीं मिली है। उन्होंने मांग की है कि पहले की तरह गांव-गांव की सोसायटी से शांतिपूर्वक खाद वितरण किया जाए, ताकि अन्नदाताओं को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। ये खबर भी पढ़ें..
तहसीलदार ने किसान की कॉलर पकड़ी, गालियां दीं मऊगंज में तहसीलदार बीके पटेल ने एक किसान की कॉलर पकड़ ली। झूमाझटकी करते हुए गालियां भी दीं। अफसर दो परिवारों में जमीन के मामले में कोर्ट के फैसले के बाद कब्जा दिलाने पहुंचे थे। विपक्षी पक्ष कार्रवाई करने का विरोध कर रहा था। इससे वह भड़क गए। घटना 25 सितंबर को उप तहसील देवतालाब के गनिगमा गांव की है। जिसका वीडियो सामने आया था। पूरी खबर पढ़ें..

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *