हरमू रोड हादसा मामला : आरोपी आदर्श राज को झारखंड हाईकोर्ट से जमानत

रांची | राजधानी रांची के हरमू रोड पर भाजपा प्रदेश कार्यालय के पास हुई सड़क दुर्घटना के मामले में आरोपी आदर्श राज को झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। यह हादसा 10 अगस्त 2025 को हुआ था, जब तेज रफ्तार फॉरच्यूनर कार ने बाइक को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में एक मासूम बच्ची समेत तीन पैदल जा रहे राहगीरों की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी चालक को पकड़ कर पिटाई की और सड़क जाम कर दी थी। बताया गया कि तेज रफ्तार कार चलाते समय चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया था, जिसके बाद उसने राहगीरों, एक बाइक और कार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी। लोगों ने एंबुलेंस की देरी और प्रशासनिक लापरवाही को लेकर विरोध जताते हुए मुख्य सड़क को जाम कर दिया था। बाद में पुलिस ने आरोपी आदर्श राज को गिरफ्तार किया था। इस मामले में अब झारखंड हाईकोर्ट ने आरोपी को जमानत दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *