9 तक बारिश के आसार, 10 से रांची समेत कई जिलों में मौसम होगा साफ

रांची सहित राज्य के अधिकतर जिलों में 9 अक्टूबर तक बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 7 अक्टूबर को चार जिले गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार को छोड़ कर अन्य सभी जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 8 अक्टूबर को सभी जिलों में बारिश होने के आसार हैं। 9 अक्टूबर को भी गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार को छोड़ अन्य जिलों में बारिश की संभावना है। 10 अक्टूबर से रांची सहित अधिकतर जिलों में मौसम साफ होने लगेगा। सिर्फ सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिले में हल्की बारिश होने की संभावना है। अक्टूबर में एक से 6 तक रांची में 32.1 मिमी बारिश हो चुकी है। जो अक्टूबर महीने में सामान्य से 53 प्रतिशत अधिक है। वहीं राज्य भर में एक से छह अक्टूबर तक कुल 63.1 मिमी बारिश हो चुकी है। जबकि इस दौरान सामान्य बारिश 24 मिमी ही होती है। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक बारिश पूर्व सिंहभूम के डुमरिया में 72.3 मिमी हुई है। वहीं पश्चिम सिंहभूम के मंझारी में 33.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान डालटनगंज में 32.8 डिग्री सेल्सियस रहा
मौसम विभाग के अनुसार, सबसे अधिक अधिकतम तापमान डालटनगंज में 32.8 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान लातेहार में 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रांची के अधिकतम तापमान में गिरावट आई है, जो 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *