धनतेरस पर सोना-चांदी की खरीददारी करना बहुत शुभ माना जाता है। इसलिए भले ही सोना और चांदी की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच चुकी हैं, फिर भी खरीददारी की रफ्तार बढ़ रही है। रांची के ज्वेलरी शोरूम्स पर नवरात्र के दौरान ही धनतेरस के लिए बुकिंग शुरू हो गई थी। लोग बेस्ट गोल्ड-सिल्वर बाय ऑफर पर भी बुकिंग करा रहे हैं। वहीं, अन्य ऑफर्स का लाभ उठा रहे हैं। शादी की खरीदारी भी लोग धनतेरस के दिन ही करना चाह रहे हैं। शहर के 12 बड़े ज्वेलरी शोरूम में धनतेरस के 12 दिन पहले करीब 20 प्रतिशत सोना-चांदी की ज्वेलरी की बुकिंग हो गई है। इन 12 शोरूम्स से अब तक 13 किलो सोना और 70 किलो चांदी की बुकिंग धनतेरस के दिन डिलीवरी लेने के लिए हो चुकी है। बाजार में कैसे-कैसे ऑफर… सोने की कीमत पर प्रति ग्राम 100 से 300 रुपए तक की छूट सोने-चांदी के गहनों पर मेकिंग चार्ज में भारी छूट बेस्ट रेट ऑफर के तहत बुकिंग लोगों के पास अभी बोनस का पैसा भी है। ग्लोबल मार्केट में अनिश्चितता से सोना-चांदी में कर रहे निवेश किस्तों में भी उपलब्ध कराए जाने लगे हैं जेवर सोना एक्सचेंज करने पर जीरो डीडक्शन का ऑफर भी है। पिछले धनतेरस से इस साल सोना-चांदी 50 प्रतिशत तक हुआ महंगा सोना-चांदी इस समय ऐतिहासिक ऊंचाई पर है। सोमवार को रांची में जेवराती सोना ऑलटाइम हाई 1,11,600 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 156000 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले धनतेरस की तुलना में सोना-चांदी 50 प्रतिशत महंगे हो गए हैं। पिछला धनतेरस अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में था। इस वक्त सोना 74000 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 1 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। निवेश के उद्देश्य से भी खरीद रहे सोना, भाव और बढ़ सकते हैं रांची सोना-चांदी व्यवसायी समिति के अध्यक्ष जीतेंद्र वर्मा का कहना है कि आगे भाव बढ़ने की संभावना देखते हुए लोग अभी से बुकिंग करा रहे हैं। ऑफर्स का लाभ भी मिल रहा है। आगामी लग्न की खरीदारी भी लोग धनतेरस जैसे शुभ दिन में ही करना चाह रहे हैं। इस समय सबसे सुरक्षित निवेश भी सोना-चांदी में ही समझा जा रहा है। ग्लोबल मार्केट में काफी अनिश्चितता है। उन्होंने कहा कि चांदी की माइनिंग कम हो रही है और खपत बढ़ रही है। इस कारण कीमत भी बढ़ रही है। इसकी इंडस्ट्रियल खपत काफी बढ़ी है। कहा कि आने वाले दिनों में सोना-चांदी की कीमतें और बढ़ने की संभावना है। 15 प्रतिशत ज्यादा बिक्री का अनुमान ज्वेलर्स को पिछले साल के धनतेरस की तुलना में इस साल 15% ज्यादा बिक्री का अनुमान है। निवेश की दृष्टि से भी कीमती धातुएं लोग खरीद रहे हैं। परंपरा, निवेश और आकर्षक ऑफर्स दिए जाने का भी असर है। लोग यदि आज जेवर की बुकिंग धनतेरस के लिए कराएंगे, तो आज की कीमत और धनतेरस के दिन की कीमत में जो भी कम होगा, उसी दाम पर दुकानदार जेवर उपलब्ध कराएंगे। हालांकि इस समय दुकानदारों द्वारा बुकिंग कराने के लिए जेवर के मूल्य के 50 से 90% तक एडवांस पेमेंट लिए जा रहे हैं।


