अमृतसर| मशहूर हास्य मंच कवि और साहित्यकार राज कुमार राज का बीते दिन निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से खराब स्वास्थ्य के कारण इलाज करा रहे थे। कहानीकार दीप देविंदर सिंह ने बताया कि जिला गुरदासपुर के पुराने सीमावर्ती कस्बे कलानौर में 1954 को जन्मे राज कुमार राज पूर्णकालिक लेखक थे। वह लोक कवि विधाता सिंह तीर, करतार सिंह बलग्गण, गुरबचन परवाना, त्रिलोक सिंह दिवाना, हरबंस सिंह नागी और देव दर्द के साथ अमृतसर के कंपनी बाग में होने वाले विरासत सावन कवि दरबार में भी हिस्सा लेते रहे थे। राज के निधन पर नाटककार केवल धालीवाल, डॉ. जगदीश सचदेवा, केंद्रीय सभा के उपाध्यक्ष सैलेंदरजीत सिंह, वजीर सिंह रंधावा आदि ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।


