बीआरटीएस कॉरिडोर में घुसी बस, छत पर बैठे श्रद्धालु लेंटर से टकराए, 3 की मौत

अमृतसर के मकबूलपुरा इलाके में अल्फा वन मॉल के पास बीआरटीएस कॉरिडोर लेन में देर शाम बड़ा हादसा हो गया। तरनतारन से आ रही संगत से भरी बस बीआरटीएस स्टेशन के लेंटर से टकरा गई। हादसे में बस की छत पर बैठे पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान मुक्तसर साहिब जिले के गांव बालमगढ़ के रहने वाले सिकंदर (16), सतविंदर सिंह (15) और हनी (22) के रूप में हुई है। जबकि खुशदीप सिंह (15) और सुखजकीन सिंह अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती हैं। राहगीरों ने बस को रोककर ड्राइवर को हादसे की जानकारी दी। इसके बाद बस तारांवाला पुल के पास रोकी गई और मृतकों के शव उतारे गए। घायल युवकों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बस में सवार बाकी संगत उतरकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर दोबारा श्री दरबार साहिब चली गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *