लुधियाना| पंजाब में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए भाई कन्हैया जी मिशन सेवा सोसायटी द्वारा चलाए जा रहे राहत अभियान से प्रभावित होकर हरियाणा के मुस्लिम समुदाय ने बड़ा योगदान दिया। जमीयत उलेमा-ए-हिंद के प्रमुख नेता मुफ्ती सलीम अहमद कासमी साकरस के नेतृत्व में मुस्लिम परिवारों ने राहत सामग्री से भरा ट्रक सोसायटी को भेंट किया। जत्थेदार तरनजीत सिंह निमाना और भाई हरप्रीत सिंह मक्खू ने मुस्लिम नेताओं की पगड़ी सजाकर भाईचारे का संदेश दिया। मुफ्ती सलीम अहमद ने बताया कि मौलाना महमूद मदनी के मार्गदर्शन में पिछले 45 दिनों से पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए लगातार राहत ट्रक भेजे जा रहे हैं।


