राजनांदगांव| सोमनी के साप्ताहिक बाजार में दुकानदार से झपटमारी कर 13 हजार रुपए नकद और जिंस कुर्ता लेकर भागने वाले दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि घटना 4 अक्टूबर की है। साप्ताहिक बाजार के दौरान महिला दुकानदार से दो बदमाशों ने झपटमारी की। शिकायत के बाद पुलिस ने पतासाजी कर आरोपी भूषण निषाद उर्फ बाउ और पूरन निषाद को गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।


