राजनांदगांव | अंबागढ़ चौकी पुलिस ने बांधाबाजार स्थित हिंदुस्तान ढाबा संचालक धनेश्वर भारती (31) के कब्जे से 43.56 लीटर शराब बरामद की। इसमें देसी व अंग्रेजी शराब शामिल है। जब्त शराब की कीमत 20,160 रुपए और बिक्री रकम 23,030 रुपए है, कुल जुमला 43,190 रुपए दर्ज की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने धनेश्वर भारती के ढाबा में रेड कर अवैध शराब जब्त की। आरोपित पर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया और उसे रिमांड पर जेल भेजा गया।


