नए कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने किया कार्यभार ग्रहण

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव जिले के नवपदस्थ कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। निवर्तमान कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने नवपदस्थ कलेक्टर जितेन्द्र यादव को कार्यभार सौंपा। कलेक्टर जितेन्द्र यादव वर्ष 2019 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। कलेक्टर ने जिले में चल रहे विभिन्न कार्यों के संबंध में चर्चा की। इस दौरान अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम डोंगरगढ़ एम भार्गव, एसडीएम राजनांदगांव गौतम चंद पाटिल, एसडीएम डोंगरगांव श्रीकांत कोराम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *