बोकारो | सोमवार की सुबह चास मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के काशीडीह गांव के तालाब में विष्णु शर्मा की प|ी सुजाता कुमारी (27) का शव बरामद किया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी प्रकाश मंडल ने बताया कि एक दिन पूर्व 5 अक्टूबर की रात मृतका के पति व अन्य परिजन थाना पहुंचे थे और उन्होंने विक्षिप्त महिला के गुमशुदा होने की लिखित शिकायत की थी।


