पंजाब में AAP सरकार खेल:केंद्र को कहा- आम आदमी क्लिनिकों का नाम बदला, लेकिन मेन बोर्ड-दिशासूचक से नहीं हटाया, BJP बोली– पब्लिसिटी के भूखे

पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार का नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) के लिए आम आदमी क्लिनिक का नाम बदलने में खेल कर दिया। AAP सरकार ने केंद्र को कहा कि हमने आम आदमी क्लिनिकों के नाम बदलकर आयुष्मान आरोग्य केंद्र रख दिया। हालांकि लुधियाना में अभी भी इन पर आम आदमी क्लिनिक लिखा हुआ है। यही नहीं, इसके लिए लगाए दिशासूचक बोर्डों में भी आम आदमी क्लिनिक लिख CM भगवंत मान की फोटो भी लगाई हुई है। भाजपा ने जहां इसे पब्लिसिटी की भूख करार दिया। वहीं AAP के प्रवक्ता इस पर खुलकर कुछ नहीं कह पाए। सेहत विभाग के अधिकारी भी जवाब नहीं दे पाए। सबसे पहले जानिए, विवाद क्या है AAP सरकार ने क्या खेल किया
चूंकि आम आदमी क्लिनिक पंजाब की AAP सरकार का चुनावी वादा था, इसलिए उन्होंने आम आदमी क्लिनिकों की इमारतों को तो आयुष्मान आरोग्य केंद्र की गाइडलाइन के हिसाब से तैयार कर दिया। मगर, इनके मुख्य गेट और दिशासूचकों पर अब भी आम आदमी क्लिनिक के ही बोर्ड लगे हैं। जिनमें से अधिकांश पर CM भगवंत मान की भी फोटो लगी है। भाजपा महामंत्री बोले- केंद्र को बताएंगे
इस मामले में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री अनिल सरीन ने कहा कि आम आदमी पार्टी पब्लिसिटी की भूखी है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के सेहत मंत्री ने केंद्र सरकार को लिखकर दिया है कि उन्होंने आम आदमी क्लिनिकों का नाम बदलकर आयुष्मान आरोग्य केंद्र रख दिया है जो कि सरासर झूठ है। हेल्थ डायरेक्टर ने कुछ भी कहने से इनकार किया
इस बारे में सेहत विभाग की डायरेक्टर हेल्थ डॉ हतिंदर कौर को पूछा तो उन्होंने इस पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। उनसे बार बार पूछा गया लेकिन वो साइलेंट रहीं और कुछ नहीं कहा। AAP के प्रवक्ता बोले- मंत्री ही बता सकेंगे
आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता नील गर्ग से जब इस बारे में पूछा गया तो वो भी इस सवाल से कन्नी काटते हुए नजर आए। उनका कहना है कि ऐसा नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि इस बारे में सेहत मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ही सही बता सकेंगे कि ऐसा क्यों हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *