जालंधर| बारिश में क्षतिग्रस्त सड़कों पर पानी भरने से लोग परेशान हो गए। इन सड़कें पर कीचड़ होने से वाहन चालकों को आने-जाने में मुसीबत हुई। सिटी में डॉ. बीआर अंबेडकर चौक से कपूरथला चौक को जाने वाली सड़क भी क्षतिग्रस्त पड़ी है। इस सड़क पर कीचड़ होने से लोगों को काफी दिक्कत हुई। इसी तरह से श्री गुरु रविदास चौक से मैनब्रो चौक तक सड़कें क्षतिग्रस्त हैं, और रामामंडी की मेन सड़क पर पाइप लाइन बिछाने को सड़क पर काम शुरू कर दिया है। इसलिए इस मेन सड़क पर वाहनों से जाम लगा रहता है। डॉ. बीआर अंबेडकर चौक की सड़क।


