बालोद| ग्राम झलमला एवं पाकुरभाट के बीच पुलिया के पास 4 अक्टूबर को ट्रैक्टर, ट्राली से टकराने के बाद बाइक सवार नोमेन्द्र कुमार की मौत हुई थी। इस मामले में बालोद थाने में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ धारा 106(1) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार ग्राम सोरर निवासी गौतम मारकण्डे ने जानकारी दी है कि बड़े भाई नोमेन्द्र कुमार बालोद में हमाली काम करता था। 4 अक्टूबर को काम करने के बाद घर आ रहा था। इस दौरान झलमला एवं ग्राम पाकुरभाट के बीच पुलिया के पहले दोपहर 3.20 बजे अज्ञात ट्रैक्टर के चालक की लापरवाही की वजह से हादसा हो गया।


