3 गांवों में यात्री प्रतीक्षालय के​ लिए किया भूमिपूजन

भास्कर न्यूज | अंबागढ़ चौकी मोहला-मानपुर विधायक इंद्रशाह मंडावी ने सोमवार को मानपुर विकासखंड के कहडबरी, जबराटोला, कहगांव, हिड़कोटोला एवं फुलकोड़ो का दौरा किया। ग्रामीणों के साथ बैठक कर समस्याओं को सुना एवं निराकरण का भरोसा दिया। विधायक ने ग्रामीणों की मांग पर विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन भी किया। कहडबरी में यात्री प्रतीक्षालय का भूमिपूजन, जबराटोला हाई स्कूल प्रांगण में रंगमंच भूमिपूजन, जबराटोला आवास पारा में रंगमंच, कहगांव में यात्री प्रतीक्षालय, कहगांव में चबूतरा निर्माण, हिड़कोटोला नेडगांव में रंगमंच निर्माण, फुलकोड़ो चोरिया पारा में नाली निर्माण का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष पुष्पा बाई मंडावी, उपाध्यक्ष देवानंद कौशिक, सदस्य राजू पोटाई, सरपंच राकेश कोड़ोपी, नारद भूआर्य, निर्मला उसारे, हिस्टोरिया चुरेंद्र, परमानंद बोगा, सगनू दर्रा, अरुण कोड़ोपी, मनहेर ऊईका, प्रताप उसारे, मेहतर उसारे, मिलाप डोंगरे, नंदू तारम, अवध चुरेंद्र, परमेश्वर कोठारी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *