साल के पहले दिन बदले कलेक्टर:नारायणपुर के जिलाधीश बनीं प्रतिष्ठा मामगाई, 3 IAS को अतिरिक्त प्रभार, 4 का हुआ ट्रांसफर

छत्तीसगढ़ सरकार ने साल के पहले दिन 8 IAS अधिकारों का ट्रांसफर किया है। कुछ को अतिरिक्त प्रभार के रूप में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। इसके अलावा 11 IPS अधिकारियों का भी तबादला किया गया है। सरकार ने नक्सल प्रभावित जिले नारायणपुर के कलेक्टर को बदल दिया है। पिछले साल 2024 में जनवरी में ही नारायणपुर के कलेक्टर रहे विपिन मांझी ने जिम्मेदारी संभाली थी। साल 2025 के जनवरी की पहली तारीख को ही नारायणपुर की कलेक्टर को बदल दिया गया है। अब उनकी जगह प्रतिष्ठा मामागई नारायणपुर जिले की नई कलेक्टर होंगी। राज्य सरकार की तरफ से जारी किए गए आदेश में अलरमेलमंगई डी को सचिव वाणिज्य कर विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। पदम सिंह एल्मा को आयुक्त आदिम जाति और अनुसूचित जाति विकास के पद पर पदस्थ करते हुए आदिम जाति अनुसंधान और प्रशिक्षण संस्थान के प्रबंध संचालक और अंत्य व्यवसाय सहकारी वित्त एवं विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। IAS अभिजीत सिंह को लोक सेवा आयोग के सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। प्रतीक जैन को जिला पंचायत बस्तर का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है। नरेंद्र दुग्गा को सरगुजा संभाग का कमिश्नर बनाया गया है। IPS अफसरों का तबादला, ट्रेनिंग सेंटर भेजे गए पल्लव सरकार ने IPS अफसरों का भी ट्रांसफर किया है। चर्चित IPS अधिकारी अभिषेक पल्लव को पुलिस मुख्यालय से अब राज्य पुलिस अकैडमी चंदखुरी के पुलिस अधीक्षक के रूप में जिम्मेदारी दी गई है। ध्रुव गुप्ता को इंटेलिजेंस, अभिषेक शांडिल को स्पेशल यूनिट लॉ एंड ऑर्डर, गिरजा शंकर जायसवाल को तकनीकी सेवा में उप पुलिस महानिरीक्षक के तौर पर जिम्मेदारी दी गई है। इस तरह से कुल 11 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। IFS अफसरों को प्रमोशन वन विभाग के 15 से ज्यादा अधिकारियों को प्रमोट किया गया है। हालांकि उनकी पदस्थापना में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। प्रमोशन हासिल करने वाले अधिकारियों में IFS एम मर्सीबेला, विशेष कुमार, मनोज कुमार पांडे, अमिताभ बाजपेई, राम अवतार दुबे, रमेश चंद्र दुग्गा जैसे सात अफसर भी शामिल हैं। इनका पे स्केल बदला गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *