कांग्रेस का जय-बापू, जय-भीम, जय-संविधान अभियान 3 जनवरी से:देशभर में रैलियां निकाली जाएंगी; 26 जनवरी को अंबेडकर की जन्मस्थली में समापन होगा

कांग्रेस 3 जनवरी से देश भर में जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान शुरू करेगी। अभियान का समापन 26 जनवरी को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली मध्य प्रदेश के महू में होगा। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि महात्मा गांधी की विरासत और संविधान को बचाने के लिए हर ब्लॉक, जिले और राज्य में रैलियां की जाएंगी। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो अभियान 26 जनवरी के बाद भी जारी रहेगा। अप्रैल 2025 में गुजरात में AICC का सेशन आयोजित किया जाएगा। अभियान 27 दिसंबर को शुरू होना था
कर्नाटक के बेलगावी में 26 दिसंबर को हुए कांग्रेस के अधिवेशन में अभियान को 27 दिसंबर से शुरू करने का फैसला लिया गया था। लेकिन 26 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया, जिसके बाद 7 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा कर दी गई थी। इसलिए अभियान को आगे बढ़ा दिया गया था। बेलगावी अधिवेशन में अभियान शुरू करने का फैसला
कांग्रेस के 39वें अधिवेशन के 100 साल पूरे होने पर दो दिवसीय अधिवेशन (26 और 27 दिसंबर) होना था। हालांकि, पूर्व पीएम सिंह के निधन के बाद अधिवेशन रद्द कर दिया था। पहले दिन 26 जनवरी से एक साल तक चलने वाली ‘संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा’ शुरू करने का फैसला लिया गया था। बैठक के पहले दिन मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने स्पीच दी थी। सोनिया गांधी अधिवेशन में शामिल नहीं हुईं, लेकिन उन्होंने पत्र के जरिए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था। अधिवेशन में 300 से ज्यादा नेता मंथन के लिए पहुंचे थे। बैठक के बाद पार्टी नेता जयराम रमेश ने कहा था, ‘हमारा मानना ​​है कि भारत जोड़ो यात्रा ने कांग्रेस को संजीवनी दी थी। इससे कांग्रेस की राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ आया था। हमने भारत जोड़ो न्याय यात्रा भी निकाली थी।’ ————————————- ये खबर भी पढ़ें… राहुल गांधी के वियतनाम दौरे पर भाजपा ने कहा- राहुल लीडर ऑफ पार्टिंइंग पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार के बाद राहुल गांधी के वियतनाम दौरे पर भाजपा ने 31 दिसंबर को तंज कसा। पार्टी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने मंगलवार को कहा- देश शोक में है और राहुल पार्टी करने विदेश गए हैं। राहुल के लिए LOP का मतलब है लीडर ऑफ पार्टिंइंग। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *