उबलती चाय व दूध गिरने से दो बच्चे झुलसे:बीजवाड़ का 5 साल का बालक व ढहरा की ढाई साल की बालिका अस्पताल में भर्ती

अलवर के मालाखेड़ा के बिजवाड़ नरूका गांव में 5 साल के बालक पर उबलती चाय गिरने और डहरा शाहपुरा में ढाई साल की बालिका पर उबलता दूध गिरने से झुलस गए। दोनों बालकों का अलवर जिला अस्पताल में इलाज जारी है। परिजनों के अनुसार मालाखेड़ा के बिजवाड़ नरूका गांव निवासी सुनील बेरवा का 5 साल का लड़का साहिल घरमें खेल रहा था। तभी साहिल की मां चाय बनाकर कुछ देर के लिए अंदर चली गई। इस बीच तभी साहिल ने गैस के चूल्हे पर रखी चाय की केटली को खींच लिया। जिससे चाय उसके ऊपर आ गिरी। वह काफी झुलस गया। जिसका जिला अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं डहरा शाहपुर गांव निवासी अर्जुन जाटव की ढाई वर्षीय पुत्री कीर्ति पर गर्म दूध गिरने से झुलस गई। पिता अर्जुन जाटव ने बताया कि चूल्हे पर दूध गर्म हो रहा था। अचानक बालिका ने बर्तन को खींच लिया। जिससे उसका चेहरा और शरीर गंभीर रूप से झुलस गया। अब जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *