सोलन में भांजे ने की मामा की हत्या:संपत्ति विवाद को लेकर हुई कहासुनी, आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ में जुटी पुलिस

सोलन के ओच्छघाट स्थित केटीएस स्कूल के संचालक जे.एस. निंदी को उन्हीं के रिश्तेदार ने तेजधार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी कुछ दिन पहले ही ओच्छघाट आया था। बताया जा रहा है कि संपत्ति विवाद के चलते दोनों में किसी बात को लेकर बहस हो गई जिस पर भांजे ने जे.एस. निंदी पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। घटना के बाद निंदी को सोलन अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर रोपड़ भेजी है। पोस्टमॉर्टम के लिए शव को किया IGMC रेफर
जे.एस. निंदी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेजा गया है। साथ ही जुन्गा लैब से फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है। एएसपी राजकुमार चंदेल के मुताबिक मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। जिससे पूछताछ चल रही है। बता दें कि निंदी पिछले कुछ सालों से ओच्छघाट में बोर्डिंग स्कूल का संचालन कर रहे थे। बताया जा रहा है कि उनका इसी सम्पति को लेकर रिश्तेदारों से विवाद चल रहा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *