मुख्यमंत्री के काफिले हादसे का शिकार हुए ASI सुरेंद्र सिंह की पत्नी के नाराजगी जताने के बाद सरकार अचानक एक्टिव हो गई। गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने गुरुवार रात नीमराना के गांव काठ का माजरा पहुंचकर परिवार से मुलाकात की। गृह राज्य मंत्री ने ASI सुरेंद्र सिंह के बच्चों से कहा- ‘हम आपके पिताजी को वापस नहीं ला सकते, लेकिन परिवार की सहयोग करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आप हमारे बच्चे हैं।’ मंत्री ने सुरेंद्र सिंह के बेटे आकाश को आश्वासन दिया कि सरकार और प्रशासन पूरी तरह से उनके साथ है। मुख्यमंत्री 17 दिसंबर के बाद परिवार से करेंगे मुलाकात
मंत्री ने बताया कि मैं करौली जिले में एक कार्यक्रम में था, वहां से सीधा आया हूं। सीएम ने कहा है कि परिवार को हर संभव सहायता दी जाए। बच्चों की जिम्मेदारी पूरी तरह से हमारी है। सीएम भजनलाल शर्मा 17 दिसंबर के बाद परिवार से मुलाकात करने के लिए आएंगे। गृह राज्य मंत्री के आने की खबर सुनकर दौड़े अधिकारी
बता दें कि गुरुवार को ASI सुरेंद्र सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया था। उस समय कोटपूतली-बहरोड़ कलेक्टर और एसपी ना तो ASI सुरेंद्र सिंह के घर पहुंचे और ना ही अंतिम संस्कार में शामिल हुए। जैसे ही गृह राज्य मंत्री बेढम के आने की खबर सुनी तो अधिकारी गाड़ियां लेकर दौड़ पड़े और मंत्री के साथ घर पहुंचे। सीएम के काफिले में टैक्सी कार ने मारी टक्कर
जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के काफिले में एक टैक्सी नंबर कार की टक्कर से ASI सुरेंद्र सिंह (52) का निधन हो गया। एक्सीडेंट जयपुर के जगतपुरा में अक्षयपात्र सर्किल पर 11 दिसंबर(बुधवार) दोपहर करीब 3 बजे हुआ था। सीएम के काफिले के लिए चौराहे पर ट्रैफिक रोका गया था। रॉन्ग साइड से एक टैक्सी नंबर की कार आई, उसी समय वहां से सीएम का काफिला निकल रहा था। वहां तैनात ASI सुरेंद्र सिंह ने टैक्सी को रोकने की कोशिश की तो ड्राइवर ने टक्कर मार दी। टक्कर से सुरेंद्र सिंह के सिर में गंभीर चोट आई थी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका। हादसे में 4 अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। देखिए कैसे हुआ था हादसा… ———————- सीएम के काफिले के हादसे से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… 1. ASI की पत्नी बोलीं- मुख्यमंत्री को बचाते शहीद हुए पति:सीएम यहां क्यों नहीं आए, उनको नहीं बचाते तो क्या करते; 6 महीने पहले ट्रैफिक में लगे जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के काफिले की 2 गाड़ियों को एक टैक्सी ने टक्कर मार दी। बुधवार को हुए एक्सीडेंट में टैक्सी को रोकने के प्रयास में ASI सुरेंद्र सिंह (52) की मौत हो गई। गुरुवार शाम नीमराना (कोटपूतली-बहरोड़) में पैतृक गांव काठ का माजरा में उनका अंतिम संस्कार किया गया। (पढ़ें पूरी खबर) 2. मुख्यमंत्री के काफिले में घुसी टैक्सी, 2-गाड़ियों से भिड़ी:रोकने वाले ASI को उड़ाया, मौत; भजनलाल खुद अस्पताल लेकर गए थे जयपुर में एक टैक्सी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के काफिले में घुस गई और आगे चल रही 2 गाड़ियों से भिड़ गई। इस हादसे में 1 ASI की मौत हो गई, जबकि 4 पुलिसकर्मी, टैक्सी ड्राइवर सहित 6 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। (पढ़ें पूरी खबर)


