माकड़ोन हत्याकांड: पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई गुत्थी:सहकर्मी ने पैसों के विवाद में की थी हत्या, उज्जैन से दो गिरफ्तार

उज्जैन के माकड़ोन थाना क्षेत्र के पानखेड़ी में सोमवार दुकान से एक व्यक्ति का शव मिला था। पुलिस ने 24 घंटों में इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है। पैसों के विवाद के चलते हत्या की गई थी। मृतक की पहचान श्योपुर निवासी पप्पू उर्फ शिवचरण मीणा के रूप में हुई पानखेड़ी के रहने वाले प्रत्यक्षदर्शी अनवर मंसूरी ने पुलिस को बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे वह अपनी दुकान बंद कर गया था। सोमवार सुबह 6 बजे जब वह दुकान पर लौटा, तो टिन शेड के नीचे लोहे की खटिया पर पप्पू उर्फ शिवचरण मीणा (35 वर्ष, निवासी ग्राम फूल शेख, श्योपुर) खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ा था। उसके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे। उज्जैन से आरोपियों को पकड़ा सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने क्राइम ब्रांच उज्जैन के साथ मिलकर घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर आरोपियों की तलाश की गई, जिनके उज्जैन में छिपे होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने उज्जैन में दबिश देकर आरोपी जयवंत सिंह (45 वर्ष) और हरदीप सिंह सोढी (25 वर्ष), दोनों निवासी हरिनगर खेड़की, पटियाला, पंजाब को गिरफ्तार कर लिया। शुरूआती पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतक पप्पू मीणा हार्वेस्टर मशीन से फसल कटाई का काम करता था और उसने इन दोनों को मजदूरी पर रखा था। पुलिस ने आरोपियों को भेजा जेल कामकाज और पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद के चलते मुख्य आरोपी जयवंत सिंह ने लोहे की रॉड से पप्पू मीणा के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। इस दौरान हरदीप सिंह सोढी ने भी उसका साथ दिया। पुलिस दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करेगी। 24 घंटे के भीतर इस हत्याकांड को सुलझाने में माकड़ोन थाना प्रभारी प्रदीप सिंह राजपूत, एसआई लालचंद शर्मा, मंसाराम चौधरी, प्रधान आरक्षक सुदर्शन राठौर, आरक्षक राजेंद्र सिंह, राम सोनी, जितेंद्र सिंह, संतोष पटेल सहित क्राइम ब्रांच उज्जैन की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *